Sunday, 10 May 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 8 मई को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेनाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत भी मौजूद रहे।

रात्रि चौपाल कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ग्राम पंचायत गेनाहेड़ा की सरपंच लीला देवी रावत, भाजपा कार्यकर्ता भंवरसिंह तथा जितेंद्र सिंह रावणा राजपूत के निवास पर रात्रि भोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण परिवेश में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गांवों में कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ इस प्रकार का पारिवारिक और आत्मीय जुड़ाव संगठन को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसंपर्क की भावना से ही मजबूत हुआ है।

उन्होंने ग्रामीण परिवारों द्वारा किए गए स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Previous
Next

Related Posts