Saturday, 09 May 2026

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा के दिन फंदे से लटका मिला शव


एसएमएस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा के दिन फंदे से लटका मिला शव

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में शनिवार तड़के एमबीबीएस फाइनल ईयर के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान नितिन यादव (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नितिन यादव 20 दुकान क्षेत्र स्थित नायला हाउस के पास अपने चार दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। शनिवार को उसका फॉरेंसिक मेडिसिन का पेपर भी था। पुलिस के अनुसार नितिन रात में अपने दोस्तों के साथ एसके मेनन हॉस्टल में पढ़ाई करने गया था। वहां से वह करीब 2 बजे फ्लैट लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन बाद में 2:45 बजे न्यू आरडी हॉस्टल पहुंच गया।

राजेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नितिन रात 2:51 बजे तक सातवीं मंजिल पर दिखाई दिया और 3:15 बजे तक उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। जिस आठवीं मंजिल पर उसने फंदा लगाया, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। सुबह करीब 5:30 बजे महिला गार्ड ने छात्र को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि छात्र के पास से एक स्मार्टफोन और लैपटॉप बरामद किया गया है, जिनकी जांच की जा रही है। हॉस्टल स्टाफ का कहना है कि छात्र अपने लैपटॉप बैग में रस्सी लेकर आया था।

घटना के बाद परिवार ने सवाल उठाए हैं कि एक यूजी छात्र को पीजी हॉस्टल में प्रवेश कैसे मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्र के दोस्तों, हॉस्टल स्टाफ तथा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट में है, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, परिवार या हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लेना महत्वपूर्ण है।

Previous
Next

Related Posts