Friday, 08 May 2026

सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 9 मई को लेंगे शपथ


सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 9 मई को लेंगे शपथ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया है। इसके साथ ही वे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा जिस विचारधारा के साथ 1950 से आगे बढ़ी, आज उसी विचार को पश्चिम बंगाल में जनादेश मिला है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। शाह ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही, लेकिन अब नई सरकार के साथ हालात बदलेंगे।

सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नई सरकार के गठन के साथ ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की नई शुरुआत मानी जा रही है, जहां विकास, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है।

Previous
Next

Related Posts