Friday, 08 May 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी की शिष्टाचार भेंट


सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी की शिष्टाचार भेंट

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगटोक। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से 7 मई को वरिष्ठ राजनेता एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने अपनी पत्नी के साथ लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने घनश्याम तिवाड़ी और उनकी पत्नी का गुलदस्ता एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। यह मुलाकात शिष्टाचार के रूप में आयोजित की गई, जिसमें आपसी संवाद और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और गरिमामयी बताया।

    Previous
    Next

    Related Posts