



जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बुधवार, 7 मई को जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं, जहां ऑपरेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों और रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। यह आयोजन देश की सुरक्षा और सैन्य क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।