Friday, 08 May 2026

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर का जन्मदिन सादगी से मनाया, मदन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर  डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर का जन्मदिन सादगी से मनाया, मदन राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार, 7 मई को भाजपा नेता  डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर का जन्मदिन सादगी और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने भी  डॉ.विक्रम सिंह गुर्जर को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें बधाइयां दीं।

डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हुए समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने सुबह गौशाला जाकर गायों को चारा खिलाया और जरूरतमंदों को भोजन कराकर मानव सेवा का संदेश दिया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Previous
Next

Related Posts