Thursday, 07 May 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, हमले में तीन घायल


पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक  की गोली मारकर हत्या, हमले में तीन घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रात करीब 11:30 बजे जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार हमले में रथ के सीने और सिर पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई गोलियां सीधे रथ को लगीं।

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में वाहन चालक समेत तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Previous
Next

Related Posts