Thursday, 07 May 2026

राजस्थान में फिर बनेगी भाजपा सरकार, जनता का भरोसा हमारे साथ: मदन राठौड़


राजस्थान में फिर बनेगी भाजपा सरकार, जनता का भरोसा हमारे साथ: मदन राठौड़

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया है कि राजस्थान में आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। राठौड़ ने कहा कि जनता अब स्थिर और विकासोन्मुख सरकार के महत्व को समझ चुकी है, इसलिए पारंपरिक सत्ता परिवर्तन का दौर अब समाप्त होता नजर आ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रव्यापी जनसमर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में अपनी पकड़ बनाए रखने में असफल रही है, जबकि भाजपा लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चुनावी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनका “स्ट्राइक रेट” शत-प्रतिशत रहा है। जहां-जहां उन्होंने प्रचार किया, वहां भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की मेहनत, निष्ठा और जनता से मजबूत जुड़ाव का परिणाम बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता विकास, सुशासन और जनसेवा है। इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है, कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है और जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से अपील की कि वे अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी पर ही विश्वास करें।

Previous
Next

Related Posts