Wednesday, 06 May 2026

तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए अभी 11 विधायकों की जरूरत


तमिलनाडु में विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बहुमत के लिए अभी 11 विधायकों की जरूरत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। टीवीके (TVK) प्रमुख विजय ने बुधवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले उन्होंने संभावित गठबंधन को लेकर एआईएडीएमके और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं ने टीवीके कार्यालय पहुंचकर समर्थन पत्र सौंपा, जिससे विजय को शुरुआती राजनीतिक बढ़त मिली है।

234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं, लेकिन विजय के दो सीटों से जीतने के कारण एक सीट छोड़ने पर उनकी प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी। कुल सदस्य संख्या 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा, ऐसे में टीवीके को अभी भी 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन पार्टी को प्राप्त हुआ है, जिससे समीकरण आंशिक रूप से मजबूत हुआ है।

इस बीच पार्टी ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट में ठहराया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम संभावित राजनीतिक दबाव और टूट-फूट से बचाव की रणनीति के तहत उठाया गया है। राज्य में सरकार गठन को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है और आने वाले दिनों में अन्य दलों के रुख से स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

    Previous
    Next

    Related Posts