Wednesday, 06 May 2026

यूनिसेफ कंट्री हेड सिंथिया मैककैफ्री पुलिस मुख्यालय पहुंचीं, DGP से मुलाकात में बाल सुरक्षा पर व्यापक चर्चा


यूनिसेफ कंट्री हेड सिंथिया मैककैफ्री पुलिस मुख्यालय पहुंचीं, DGP से मुलाकात में बाल सुरक्षा पर व्यापक चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। यूनिसेफ (UNICEF) की भारत प्रमुख सिंथिया मैककैफ्री ने बुधवार को राजस्थान पुलिस मुख्यालय का दौरा किया और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात की। पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस सभागार में आयोजित बैठक में बाल सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राज्य में पुलिस और यूनिसेफ के बीच चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभाव का आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन पहलों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दोनों पक्षों ने भविष्य में इस सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राज्य में “सिस्टम स्ट्रेंथनिंग” और “स्केल-अप” मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।

बैठक में यूनिसेफ और राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न परियोजनाओं और आगामी कार्ययोजना पर अपने सुझाव साझा किए। यह बैठक राज्य में बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts