Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच राज्यों के स्पीकर्स से की मुलाकात, समिति बैठक के दौरान हुआ संवाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच राज्यों के स्पीकर्स से की मुलाकात, समिति बैठक के दौरान हुआ संवाद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में शामिल होने जयपुर पहुंचे विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुलाकात की। यह बैठक देश के विधान मंडलों की समिति प्रणाली की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें कई राज्यों के स्पीकर्स भाग लेने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश के सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह पठानिया, ओडिशा की स्पीकर सूरमा पाढ़ी और सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोर्बू शेरपा के सम्मान में आयोजित विशेष भोज में भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

बैठक के दौरान संसदीय परंपराओं, समिति प्रणाली की मजबूती और राज्यों के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। यह संवाद देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts