Saturday, 29 August 2026

राजस्व मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने राजस्व मंडल चेयरमैन अजीताभ शर्मा से की शिष्टाचार भेंट


राजस्व मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने राजस्व मंडल चेयरमैन अजीताभ शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। राजस्व मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष शंकर लाल जाट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 4 मई सोमवार को राजस्व मंडल, राजस्थान अजमेर के नवनियुक्त चेयरमैन अजीताभ शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और औपचारिक परिचय के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान राजस्व मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष जाट ने राजस्व मंडल से जुड़े अधिवक्ताओं की मूलभूत समस्याओं से चेयरमैन अजीताभ शर्मा को अवगत कराया। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारु बनाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बराड़, नरेंद्र सिंह राजावत, सोहनपाल सिंह चौधरी, प्रदीप बिश्नोई, उपाध्यक्ष अर्चना गौतम, शिवप्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र सिंह टांक, राजेंद्र प्रसाद मीणा, समीर अहमद, विक्रम सिंह पडांगा, राकेश अरोड़ा, अजीत भादू, पूजा शर्मा, राकेश टेपन और मनीष कुमार छीपा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts