Sunday, 10 May 2026

भाजपा की जीत पर जयपुर में जश्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी


भाजपा की जीत पर जयपुर में जश्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भव्य जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में मंत्रीगण, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बंगाली मिठाई ‘संदेश’ और ‘मिष्टी दोई’ खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ‘झालमुड़ी’ भी खाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सामूहिक रूप से सुना।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास एजेंडे की जीत है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर है और अब इन राज्यों में सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं और पार्टी के संस्थापक नेताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनके समर्पण का परिणाम है। उन्होंने “डबल इंजन सरकार” के माध्यम से राज्यों में तेज विकास का विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे “अपना देश, अपनी माटी” के भाव के साथ संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच कार्य करें। उन्होंने राजस्थान के विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और हरियाणा के प्रभारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Previous
Next

Related Posts