Monday, 04 May 2026

बंगाल जीत पर जयपुर में भाजपा का जश्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ नेताओं ने खाई झालमुड़ी


बंगाल जीत पर जयपुर में भाजपा का जश्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ नेताओं ने खाई झालमुड़ी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एक साथ झालमुड़ी खाकर जीत का उत्सव मनाया। सोमवार दोपहर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के साथ इस जीत की खुशी साझा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहां मंत्री, सांसद और विधायक—कालीचरण सराफ, के.के. विश्नोई, मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जीत की बधाई दी। पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

भाजपा की पश्चिम बंगाल और असम में पूर्ण बहुमत तथा पुडुचेरी में एनडीए सरकार बनने की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में औपचारिक जश्न कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब पश्चिम बंगाल भी “डबल इंजन सरकार” के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Previous
Next

Related Posts