



किशनगढ़। कांग्रेस नेता सचिन पायलट का मार्बल सिटी किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भीलवाड़ा जिले के आसींद जाते समय पायलट कुछ देर के लिए किशनगढ़ हाईवे पर रुके, जहां पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।इस अवसर पर किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं नेस्वागत किया। सचिन पायलट के साथ दोसा से सांसद मुरारी लाल मीणा और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर थे।
पायलट के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया और क्षेत्र में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा भी की। थोड़ी देर रुकने के दौरान पायलट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
बताया जा रहा है कि पायलट भीलवाड़ा के आसींद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके इस संक्षिप्त प्रवास के बावजूद किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा।