Saturday, 02 May 2026

अजमेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीयूष सुराणा को जमानत मिलने के बाद भाजपा पर सत्ता दुरुपयोग के आरोप


अजमेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीयूष सुराणा को जमानत मिलने के बाद भाजपा पर सत्ता दुरुपयोग के आरोप

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा को जमानत मिलने के बाद अजमेर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सुराणा को अनावश्यक रूप से जेल भिजवाया।

प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस मामले में भी पार्टी की यही भावना है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग की। जयपाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा थाने में किया गया व्यवहार निंदनीय है और इसकी भी जांच होनी चाहिए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली ने कहा कि प्रदेश सहित अजमेर में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद अजमेर की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Previous
Next

Related Posts