Friday, 01 May 2026

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान 25 लाख कैश जब्त, हाईकोर्ट के वकील से नहीं मिला संतोषजनक जवाब


जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान 25 लाख कैश जब्त, हाईकोर्ट के वकील से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जोधपुर। शहर में डांगियावास थाना क्षेत्र में रूटीन नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम एक कार से मिली, जिसे जयपुर हाईकोर्ट के वकील और जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौधरी चला रहे थे।

बैग में मिला नकद

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से बड़ी मात्रा में नकदी मिली। गिनती करने पर कुल रकम ₹25 लाख पाई गई।

जवाब और दस्तावेज नहीं दे पाए

पूछताछ के दौरान चालक अरविंद चौधरी से नकदी के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया।

आयकर विभाग को सूचना

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है, ताकि आगे की जांच की जा सके।

अफवाहों पर विराम

इस घटना से पहले शहर में यह अफवाह फैल गई थी कि जयपुर SOG ने जोधपुर से किसी एएजी और वकील को पकड़ा है, हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। बाद में पुलिस ने केवल नकदी जब्ती की पुष्टि की। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

Previous
Next

Related Posts