Friday, 01 May 2026

2025 बैच के 7 IAS अधिकारियों से मजबूत होगा राजस्थान कैडर, मुख्य सचिव ने कराया शासन दर्शन से परिचय


2025 बैच के 7 IAS अधिकारियों से मजबूत होगा राजस्थान कैडर, मुख्य सचिव ने कराया शासन दर्शन से परिचय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान कैडर को वर्ष 2025 बैच के 7 नए IAS अधिकारियों के शामिल होने से और अधिक मजबूती मिलने जा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एचसीएम राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) में इन प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर उनका स्वागत किया और राज्य के शासन मॉडल से परिचित कराया।

इस दौरान एचसीएमरीपा की महानिदेशक श्रेया गुहा ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

“मैक्सिमम गवर्नेंस—मिनिमम गवर्नमेंट” पर जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राज्य के शासन दर्शन “मैक्सिमम गवर्नेंस—मिनिमम गवर्नमेंट” की अवधारणा समझाते हुए नागरिक-केंद्रित प्रशासन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध जन-शिकायत निवारण, योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ, आधारभूत संरचना विकास और डिजिटल गवर्नेंस प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों पर फोकस

श्रीनिवास ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संवैधानिक मूल्यों, निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोक सेवा की भावना को बनाए रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिशन कर्मयोगी, तकनीक आधारित शासन, जनसंपर्क, मुख्यमंत्री ग्राम विकास अभियान, राज उन्नति और महिला सशक्तीकरण जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

विकसित राजस्थान के विजन में योगदान की अपील

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से समर्पण, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ बनाकर विकसित राजस्थान @2047 और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

यह संवाद नव नियुक्त अधिकारियों के लिए प्रशासनिक यात्रा की मजबूत शुरुआत माना जा रहा है, जो राज्य के सुशासन मॉडल को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

Previous
Next

Related Posts