



गंगटोक। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने लोकभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय सेना की ब्लैक कैट डिवीजन (गंगटोक) को राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
राज्यपाल ने डिवीजन और इसके अंतर्गत आने वाली विभिन्न इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इन कार्यों में प्रमुख रूप से—
चोला प्रेरणा स्थल, बाबा हरभजन श्राइन, नाथू ला, डोकला व्यू पॉइंट और सिक्किम प्रेरणा स्थल का निर्माण
“रणभूमि दर्शन” जैसे अभियानों का विस्तार
पहली बार सिक्किम में सुपर कार रैली का आयोजन
मिलिट्री-सिविल फ्यूजन कन्वर्जेंस कैप्सूल की पहल
ग्रीन इनिशिएटिव्स और हाइड्रोपोनिक्स फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट
ऑपरेशन हिमराहत के तहत फंसे पर्यटकों को निरंतर सहायता
इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, ब्लैक कैट डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एम.एस. राठौड़, नव नियुक्त जीओसी आशीष नेगी, सभी इकाइयों के कमांडिंग ऑफिसर, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। यह सम्मान भारतीय सेना के उस समर्पण और बहुआयामी योगदान का प्रतीक है, जो देश की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।