Thursday, 30 April 2026

उधार में नींबू नहीं देने पर सब्जीवाले की पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार


उधार में नींबू नहीं देने पर सब्जीवाले की पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां उधार में नींबू देने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक सब्जीवाले की पिटाई कर दी। घटना 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार पप्लू लाल सैनी के साथ आरोपियों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

डीसीपी नॉर्थ उत्तर करण शर्मा ने बताया कि घटना के अगले ही दिन 28 अप्रैल को मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल डीसीपी नीरज पाठक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व सुरेन्द्र सिंह राणावत ने किया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गए थे और जयपुर-दिल्ली रोड स्थित चंदवाजी में छिपे हुए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर सभी आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में डर का माहौल बनाना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां उन्होंने वारदात की थी। इस दौरान आरोपी लंगड़ाते हुए थाने तक पहुंचे, जो पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश माना जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कानून-व्यवस्था पर भरोसा भी कायम हुआ है।

Previous
Next

Related Posts