Thursday, 30 April 2026

IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में वेपिंग वीडियो वायरल होने पर राजस्थान रॉयल्स कप्तान रियान पराग से BCCI ने मांगा जवाब, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के संकेत


IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में वेपिंग वीडियो वायरल होने पर राजस्थान रॉयल्स कप्तान रियान पराग से BCCI ने मांगा जवाब, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के संकेत

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद BCCI ने उनसे इस मामले में जवाब तलब किया है।

यह घटना 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेले गए मैच के दौरान सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते देखा गया, जिसके बाद क्रिकेट जगत और फैंस के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

दिलचस्प बात यह है कि यह मैच राजस्थान की शानदार जीत के लिए याद किया जाना चाहिए था। टीम ने 223 रन का लक्ष्य 4 गेंद पहले हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत पर पराग के ऑफ-फील्ड व्यवहार ने पानी फेर दिया।

नियमों का उल्लंघन माना जा रहा मामला

आईपीएल के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम और डगआउट में स्मोकिंग, ई-सिगरेट और वेपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में यह मामला गंभीर माना जा रहा है और इसकी जांच BCCI व IPL गवर्निंग काउंसिल कर सकती है।

पहले भी टीम पर लगा था जुर्माना

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के कारण 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। अब पराग का मामला टीम के लिए नई परेशानी बन गया है।

कानूनी पहलू भी गंभीर

भारत में Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA), 2019 के तहत वेपिंग डिवाइस प्रतिबंधित हैं। नियमों के उल्लंघन पर ₹60,000 से ₹5 लाख तक जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

अब सभी की नजरें BCCI के फैसले पर टिकी हैं कि इस मामले में कप्तान रियान पराग के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

    Previous
    Next

    Related Posts