



जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सात अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADGP) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न रेंजों की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह आदेश महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार—
एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ के. को भरतपुर रेंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एडीजी एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एम. एन. को जयपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एडीजी एवं डायरेक्टर आरपीए संजीव कुमार नर्जारी को बीकानेर रेंज का प्रभारी बनाया गया है।
एडीजी एसओजी विशाल बंसल को कोटा रेंज की कमान दी गई है।
एडीजी मुख्यालय हवा सिंह घुमरिया को जोधपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
आयुक्तालय एवं एडीजी विजिलेंस एस. सेंगथिर को उदयपुर रेंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एडीजी आर्म्ड बटालियन रुपिन्दर सिंह को अजमेर रेंज का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब संबंधित रेंजों में कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
