



जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को एक बार फिर गुलाबी नगरी जयपुर पहुंची।
जयपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार नारेबाजी कर टीम का स्वागत किया।
इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर अपने चर्चित तकिए के साथ नजर आए। उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।
वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी फेवरेट पार्टनर रविंद्र जडेजा के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दिए। दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग ने वहां मौजूद फैंस का ध्यान खींचा।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के जयपुर पहुंचने के बाद अब टीम आगामी मुकाबलों की तैयारियों में जुटेगी। जयपुर में होने वाले मैचों को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन राजस्थान रॉयल्स खिताब जीतने की मजबूत दावेदार साबित होगी।