Wednesday, 29 April 2026

मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार


मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रेसिडेंट गिरफ्तार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। मेवाड़ यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री के जरिए RPSC में नौकरी पाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसिडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

एसओजी सूत्रों के अनुसार इससे पहले पूर्व डीन ध्वज कीर्ति शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारी और सबूतों के आधार पर अब पूर्व प्रेसिडेंट को हिरासत में लिया गया है।

यह कार्रवाई एसओजी के एडिशनल एसपी श्याम सुंदर बिश्नोई के नेतृत्व में की गई। टीम लंबे समय से मामले की जांच कर रही थी और फर्जी डिग्री नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही थी।

जांच में सामने आया है कि फर्जी डिग्रियों के जरिए अभ्यर्थियों ने RPSC भर्ती परीक्षाओं में नौकरी हासिल की थी। इस पूरे नेटवर्क में यूनिवर्सिटी प्रशासन से जुड़े कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी लगातार पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

फर्जी डिग्री कांड ने प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं एसओजी की कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

Previous
Next

Related Posts