



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह का 29 अप्रैल को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने डॉ. अलका सिंह के स्वागत में जोरदार नारे लगाए और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अलका सिंह ने छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम और सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और यही ऊर्जा पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का काम करती है। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा और भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।