



जयपुर। राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 52 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार हाल ही में पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद से पदोन्नत हुए अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
यह आदेश डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, कई निरीक्षक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में उन्हें डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोट किया गया, जिसके बाद उनकी नई पोस्टिंग तय की गई।
जारी सूची के अनुसार—
अजयकांत रतूडी को उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर में तैनात किया गया है।
सरोज धायल को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस लाइन-1, पुलिस आयुक्तालय जयपुर में पोस्टिंग मिली है।
नरेन्द्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में नियुक्त किया गया है।
शिखा विश्नोई को उप पुलिस अधीक्षक, आरएसी, किशनगढ़ में तैनाती दी गई है।
बाबू लाल मीणा को उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, झालावाड़ में पदस्थापित किया गया है।
डीजीपी राजीव शर्मा द्वारा जारी इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे।




