Wednesday, 29 April 2026

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 1 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित, ऑनलाइन प्रवेश व परीक्षा कार्य रहेंगे जारी


राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 1 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित, ऑनलाइन प्रवेश व परीक्षा कार्य  रहेंगे जारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान के सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर ने राज्य के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा।

इस संबंध में संयुक्त निदेशक (अकादमिक) विजय सिंह जाट द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि विभाग के पूर्व आदेश क्रमांक एफ 7(4) कॉलेज/अकाद/अवकाश/2022-01347 दिनांक 10 सितंबर 2025 के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान कॉलेजों में नियमित शिक्षण कार्य बंद रहेगा, लेकिन ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी कार्य, शैक्षणिक सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे।

कॉलेज शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इन आवश्यक कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को महाविद्यालय में उपस्थित रहना होगा, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान सेवा नियम 92(6) के तहत आवश्यकतानुसार अवकाश के दौरान कार्य करने वाले कार्मिकों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। वहीं, प्राचार्य एवं उपप्राचार्य के संबंध में उक्त लाभ मुख्यालय स्तर से स्वीकृत किए जाएंगे।

इस आदेश के बाद विद्यार्थियों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर उत्साह है, वहीं कॉलेज प्रशासन को प्रवेश और परीक्षा कार्य समय पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी महाविद्यालयों पर लागू होगा।

Previous
Next

Related Posts