Wednesday, 29 April 2026

प्रधानमंत्री मोदी बोले- नॉर्थईस्ट भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’, सिक्किम तक पहली बार पहुंचेगी रेल


प्रधानमंत्री  मोदी बोले- नॉर्थईस्ट भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’, सिक्किम तक पहली बार पहुंचेगी रेल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगटोक/सिक्किम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान नॉर्थईस्ट को भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश का सिर्फ एक अहम हिस्सा नहीं, बल्कि भारत की समृद्धि और विकास का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा  कि सिक्किम और नॉर्थईस्ट हमारे लिए सिर्फ देश का एक अहम हिस्सा ही नहीं है, बल्कि भारत की अष्टलक्ष्मी है। इसलिए हम एक्ट ईस्ट की पॉलिसी पर तो काम कर ही रहे हैं, साथ ही नॉर्थईस्ट के लिए एक्ट फास्ट का संकल्प भी लिया है।”

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हमेशा सिक्किम के विकास को पीछे धकेला, लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को नई गति मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहली बार सिक्किम तक रेल पहुंचने जा रही है, जिससे राज्य के विकास और कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा।

‘पूरब का स्वर्ग है सिक्किम’

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा— “यहां आते ही एक नई अनुभूति होती है, माहौल मन को खुशियों से भर देता है। पूरब का स्वर्ग सिक्किम, ऑर्किड्स का गार्डन सिक्किम… यहां के लोगों से मिलना मुझे हमेशा अलग सुकून देता है।” उनके इस संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

6 राज्यों के लिए इनडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्थईस्ट के 6 राज्यों के लिए इनडोर क्रिकेट अकादमियों का उद्घाटन भी किया। ये अकादमियां: सिक्किम, अरुणाचलप्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में स्थापित की गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे मानसून सीजन के कारण नॉर्थईस्ट के खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इन हाई-परफॉर्मेंस सेंटरों में खिलाड़ी सालभर अभ्यास कर सकेंगे।

क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

इस मौके पर ICC चेयरमैन जय शाह, BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास, BCCI सचिव देवजीत सैकिया, वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को नॉर्थईस्ट में इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल, और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts