Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मंगलवार को डेनमार्क के राजदूत एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डेनमार्क के राजदूत का पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज के अनुसार साफा और शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आपसी सहयोग, संवाद और वैश्विक संबंधों को और मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात भारत और डेनमार्क के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से इस बैठक को खास माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और डेनमार्क क्रिकेट फाउंडेशन के बीच भी क्रिकेट एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर समझौता हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में नई सक्रियता देखी जा रही है।

Previous
Next

Related Posts