Saturday, 29 August 2026

अमृत 2.0 से बदलेगी राजस्थान के शहरों की तस्वीर: 11,560 करोड़ की 363 परियोजनाओं पर तेजी से काम


अमृत 2.0 से बदलेगी राजस्थान के शहरों की तस्वीर: 11,560 करोड़ की 363 परियोजनाओं पर तेजी से काम

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान के शहरों का बुनियादी ढांचा तेजी से मजबूत हो रहा है। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 के तहत राज्य में 11 हजार 560 करोड़ रुपए की लागत से 200 शहरों और कस्बों में 363 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए योजना के बजट आवंटन में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत राजस्थान को 2,341 करोड़ रुपए मिलने हैं। इससे राज्य के शहरी विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

जल और स्वच्छता क्षेत्र में क्रांति

अमृत 2.0 के तहत चल रही परियोजनाओं में:

  • 5,950 करोड़ रुपए की सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन परियोजनाएं

  • 5,099 करोड़ रुपए की जलापूर्ति परियोजनाएं

  • 505 करोड़ रुपए की जलाशय पुनरुद्धार परियोजनाएं शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से शहरी क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी।

जयपुर में 2,624 करोड़ की परियोजनाएं

जयपुर में अमृत 2.0 के तहत 2,624 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रगतिरत हैं।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में:

  • 600 करोड़ रुपए से सीवरेज नेटवर्क मरम्मत और नई सीवर लाइन बिछाने की DPR तैयार की जा रही है।

  • 731 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना की DPR स्वीकृत हो चुकी है।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में:

  • 1040 करोड़ रुपए से अधिक के STP निर्माण, अपग्रेडेशन, पुरानी सीवर लाइन बदलने और नई लाइनें बिछाने के कार्य जारी हैं।

  • 253 करोड़ रुपए की जल वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना की NIT जारी हो चुकी है।

अन्य बड़े शहरों में भी बड़े काम

राज्य के अन्य शहरों में भी करोड़ों रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं:

  • जोधपुर – ₹1456 करोड़ (731 करोड़ के कार्य पूरे, 725 करोड़ प्रगतिरत)

  • कोटा – ₹700.87 करोड़

  • उदयपुर – ₹420.92 करोड़

  • सीकर – ₹404 करोड़

  • अजमेर – ₹396 करोड़

  • भीलवाड़ा – ₹360.94 करोड़

  • भरतपुर – ₹299.95 करोड़

  • अलवर – ₹294.46 करोड़

  • भिवाड़ी – ₹276.59 करोड़

जलाशयों को नई जिंदगी

अमृत 2.0 के तहत 134 जलाशय पुनरुद्धार परियोजनाओं पर 505 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य ऐतिहासिक बावड़ियों, झीलों और तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन है।

इनसे न केवल विरासत पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भूजल पुनर्भरण में भी मदद मिलेगी।

कुछ प्रमुख परियोजनाएं:

  • सुमेरपुर (पाली) – ₹23 करोड़ से वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जवाई नदी में उपचारित जल प्रवाह

  • नाथद्वारा – ₹17.3 करोड़ से सिहाड़ और नाथूवास तालाब पुनरुद्धार

  • बांसवाड़ा – ₹6.77 करोड़ से नाथेलाव और डायलाब तालाब विकास कार्य

राज्य सरकार का दावा है कि अमृत 2.0 योजना के माध्यम से राजस्थान के शहरों को स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे से जोड़ा जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

Previous
Next

Related Posts