Saturday, 29 August 2026

रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगावाला’ अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त


रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगावाला’ अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगावाला’, जो अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, को अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, राजस्थान के ‘वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष’ के गरिमामय पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर खंडेलवाल समाज बंधुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।

समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज की एकता, संगठन और सशक्तिकरण के प्रति रमेश चंद्र गुप्ता की अटूट निष्ठा सर्वविदित है। उनका लंबा अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की क्षमता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षक हनुमान सहाय ओढ़, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, उपप्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया और संयुक्त मंत्री नितिन खंडेलवाल भरतपुर सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा महासभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद फरसोइया, मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, गोपाल खंडेलवाल एडवोकेट (मथुरा), राकेश रावत (दिल्ली), नरेश खंडेलवाल (मंडी गोविंदगढ़) और मधु खंडेलवाल सहित देशभर के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों और कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनांदगांव जैसे प्रमुख शहरों से समाज बंधुओं ने रमेश चंद्र गुप्ता ‘तुंगावाला’ को शुभकामनाएं भेजीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान नई ऊंचाइयों को छुएगा और वैश्य समाज के हितों की रक्षा के साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

Previous
Next

Related Posts