Thursday, 14 May 2026

सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी ने बच्चों संग खेली फुटबॉल, बोले- ‘इनसे मिलकर ऊर्जा से भर गया’


सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी ने बच्चों संग खेली फुटबॉल, बोले- ‘इनसे मिलकर ऊर्जा से भर गया’

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बच्चों के साथ कुछ खास पल बिताए और उनके साथ फुटबॉल खेली। प्रधानमंत्री का यह अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। तस्वीरों में प्रधानमंत्री बच्चों के साथ मुस्कुराते और खेल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, “इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।” पीएम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी व बच्चों के प्रति स्नेह की सराहना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान वे राज्य को ₹4000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम का यह दौरा सिक्किम के विकास और पूर्वोत्तर क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts