Monday, 27 April 2026

पीएम मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचे, गंगटोक में रोड शो, ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास


पीएम मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचे, गंगटोक में रोड शो, ₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गंगटोक। नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर गंगटोक पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे राजधानी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 16 मई 2025 को सिक्किम को भारत का राज्य बने 50 वर्ष पूरे हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री वर्चुअली समारोह से जुड़े थे, जबकि अब एक वर्ष से चल रहे स्थापना दिवस समारोह का समापन उनके मुख्य आतिथ्य में होगा।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि क्षेत्र से जुड़ी करीब ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन प्रमुख परियोजनाओं में नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट की स्थापना शामिल है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा सिक्किम के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क संपर्क, पर्यटन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Previous
Next

Related Posts