Monday, 27 April 2026

‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह में प्रदेश की 70 प्रतिभाओं का सम्मान, जयपुर में हुआ भव्य आयोजन


‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह में प्रदेश की 70 प्रतिभाओं का सम्मान, जयपुर में हुआ भव्य आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘ब्राह्मण रत्न’ सम्मान समारोह में प्रदेश की 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है और बच्चों को भगवान परशुराम की तरह जितेन्द्रिय और संस्कारित बनाना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और ‘सर्वजन सुखाय’ की भावना से समाज को राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण समाज को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए, क्योंकि समाज का अग्रणी वर्ग होते हुए भी आज वह कई क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।

विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तो देश में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और युवाओं को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं विधायक प्रशांत शर्मा ने सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखाने और समाज हित में रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और भगवान परशुराम के विषय में फैली भ्रांतियों को दूर करना चाहिए। एडवोकेट एच.सी. गणेशिया ने ब्राह्मण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार रखते हुए महासभा की देश-विदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रदेश एवं जयपुर शहर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा और जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने समाज हित में सक्रिय रहने और आने वाले एक माह में कई नई योजनाओं पर कार्य शुरू करने की घोषणा की।

इस अवसर पर आई.ए.एस. अधिकारी डाॅ. नीतीश शर्मा, ईएचसीसी हाॅस्पिटल की एसोसिएट डायरेक्टर डाॅ. अनिल कुमार शर्मा, आर.ए.एस. अधिकारी डाॅ. दीप्ति प्रभा शर्मा, बीकानेर एस.पी. श्री संजय शर्मा, पीएचईडी विभाग की अधिशाषी अभियंता एवं तकनीकी सहायक श्रीमती अनुसूया तिवाड़ी, संत संतोष सागर जी महाराज, द फर्न मैरियट रणथंभौर के चैयरमेन गोविन्द शुक्ला, ओम शिव तीर्थ यात्रा के डायरेक्टर श्याम सुन्दर चतुर्वेदी, आर.ए.एस. अधिकारी उपेन्द्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम से सेवानिवृत्त कमिश्नर राजीव शर्मा, आर.ए.एस. अधिकारी श्रीमती अंजू शर्मा, सीनियर आर.ए.एस. अधिकारी रविन्द्र शर्मा, सवाई माधोपुर सीएमएचओ डाॅ. अनिल जैमिनी, मोहनलाल सुखाड़िया काॅलेज के प्रोफेसर कुंजन आचार्य एवं डाॅ. नीरज शर्मा, एस.एस. जैन महिला काॅलेज की सहायक आचार्य डाॅ. उषा शर्मा, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड जी.एम. आयुष दाधीच, आजतक न्यूज चैनल के पत्रकार विशाल शर्मा, राजस्थान पत्रिका के पत्रकार धीरज शर्मा, फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल की रिपोर्टर सुश्री देवयानी व्यास,  संगीत रचनाकार पंडित आलोक भट्ट, लेखिका एवं कवयित्री डाॅ. मंजुलता भट्ट, डाॅ. हिमानी शर्मा, डाॅ. अनिल नायर, श्री चितवन व्यास, श्री धमेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती लक्षिता जोशी, उपेन्द्र अवस्थी, डाॅ. तरूण व्यास, डाॅं. हरीश कुमार शर्मा, डाॅ. प्रेरणा शर्मा, केशव शर्मा अशोक कुमार शर्मा, डाॅ. राजेश कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, डाॅ. अखिलेश शर्मा, डाॅ. कृष्ण हरि शर्मा, पंडित दिलीप के. अवस्थी, डाॅ. दुष्यंत शुक्ला, राजेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, पंडित अरूण कुमार शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा, सुश्री सलोनी खांडल, जितेन्द्र बोहरा, डाॅ. संतोष खांडल, डाॅ. मोनिका शर्मा, नारायण लाल रावल, दुर्गाशंकर शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार श्रोतिय, जयप्रकाश शर्मा, अशोक टाइगर, पंडित गोपाल लाल शर्मा, नाथुरलाल शर्मा, श्रीमती नीरजा शर्मा, आत्म प्रकाश शर्मा, गोविन्द मोहनलाल सारस्वत, रामकिशन अत्री, मुरारी लाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, लोकेश गौतम, जितेन्द्र कटारा, प्रदमोहन लवानिया, श्री आदित्य शर्मा, निखिल शर्मा, सुश्री अक्षिता शर्मा, सक्षम शर्मा, शुभम शर्मा, चेतन व्यास को स्मृति चिन्ह, पशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा की, जबकि जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज के सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts