Monday, 27 April 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा 27 अप्रैल को , टोंक में 7 नव-निर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन, बूथ कार्यकर्ताओं सम्मेलन, भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा  27 अप्रैल को , टोंक में 7 नव-निर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन, बूथ कार्यकर्ताओं सम्मेलन, भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर/टोंक। नितिन नबीन सोमवार 27 अप्रैल को पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस पहले दौरे में वे टोंक पहुंचकर भाजपा के 7 नव-निर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे।

रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर टोंक पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन पर बनाए गए हेलीपैड और भाजपा कार्यालय के सामने खाली पड़ी जगह पर तैयार किए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के पास स्थित नव-निर्मित भाजपा कार्यालय के सामने 200 गुणा 500 फीट का विशाल डोम बनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सुबह 11.05 बजे टोंक हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11.15 बजे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 30 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है, जबकि 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

टोंक से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के नव-निर्मित टोंक भाजपा निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा टोंक से वर्चुअल रूप से बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे, जबकि जालौर भाजपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इन सभी जिला कार्यालयों में किया जाएगा।

टोंक कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां उनका भाव स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ओटीएस नितिन नबीन  में दोपहर 3:15 बजे पहुंचेंगे जहां वे ग्लोबल राजस्थान एग्री टेक मीट के को रवाना करेंगे। 

भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन प्रातः 10:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से प्रस्थान कर 11:15 बजे टोंक पहुंचेंगे। टोंक में 11:30 बजे वे भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली एवं बाड़मेर जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन तथा जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि टोंक कार्यक्रम के पश्चात नितिन नवीन दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पहले मंत्रीमंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से उनके काफिले की अगुवाई करेंगे। सांगानेर, बगरू, चाकसू, बस्सी, फुलेरा, दूदू,आमेर, जमवारामगढ, आदर्श नगर, मालवीय नगर, विद्याधर नगर, झोटवाडा, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करेंगे। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि पत्रिका गेट, वर्ल्ड ट्रेड पार्क (डब्ल्यूटीपी), शिक्षा संकुल, कनोडिया कॉलेज, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, बाइस गोदाम सर्किल एवं राजमहल पैलेस पर कार्यकर्ताओं द्वारा मंच बनाकर स्वागत अभिनंदन करेंगे।   भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा कलश लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई करेंगी और भाजपा प्रदेश कार्यालय तक आएंगी।  

शाम 5:15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक लेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, सत्ता-संगठन के कामकाज, प्रशिक्षण अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Previous
Next

Related Posts