Monday, 27 April 2026

जयपुर में महिला फैन ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा, होटल लॉबी में अचानक हुई घटना का वीडियो वायरल


जयपुर में महिला फैन ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा, होटल लॉबी में अचानक हुई घटना का वीडियो वायरल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। अभिषेक शर्मा के साथ जयपुर में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले होटल लॉबी में एक महिला फैन ने उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक शर्मा कुछ पल के लिए चौंक गए। हालांकि, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महिला से उनका हाथ छुड़वाया और उन्हें सुरक्षित वहां से रवाना किया।

यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के बाद अभिषेक शर्मा मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, हालांकि अचानक हुई इस हरकत से वह कुछ असहज और हैरान भी दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। मैच से पहले अभिषेक शर्मा स्टेडियम के पास स्थित होटल से टीम बस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होटल लॉबी में मौजूद भीड़ के बीच से एक महिला फैन अचानक उनके करीब पहुंच गई और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगी।

सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से मामला कुछ ही सेकंड में संभाल लिया गया और अभिषेक शर्मा को सुरक्षित टीम बस तक पहुंचाया गया। इस घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और फैंस की मर्यादा को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे फैन मोमेंट बता रहे हैं, तो कई यूजर्स खिलाड़ियों की निजी सुरक्षा और स्पेस का सम्मान करने की बात कह रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts