



जयपुर। अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता के महासभा में आजीवन मुख्य संरक्षक बनने पर उनके निवास पर महासभा पदाधिकारियों, आजीवन संरक्षकों एवं समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण, शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजీవ कट्टा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खूंटेटा, आजीवन संरक्षक हनुमान सहाय ओढ़, कृष्ण मोहन खंडेलवाल, ललित खंडेलवाल, राकेश कूलवाल, पत्रिका प्रभारी राम स्वरूप ताम्बी, उपप्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद्र सौखिया एवं संयुक्त मंत्री नितिन खंडेलवाल (भरतपुर) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने महासभा अध्यक्ष द्वारा आजीवन संरक्षक पद ग्रहण करने तथा महिला कल्याण कोष में 31 लाख रुपए देने की घोषणा की सराहना की। इस अवसर पर रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) ने सभी के सामने महासभा कोष में ऑनलाइन 5 लाख रुपए ट्रांसफर भी किए।
महासभा अध्यक्ष पद हेतु घोषित 31 लाख रुपए की वचन राशि रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) पहले ही महासभा कोष में जमा करवा चुके हैं। उनके द्वारा दी जा रही दान राशि से महिला सहायता कार्यक्रम, छात्रवृत्ति योजनाएं और मेडिकल सहायता कार्यक्रमों को गति मिल रही है।
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खूंटेटा तथा महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) के समाज हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि रमेश चंद्र गुप्ता (तूंगावाला) समाज के विकास के लिए तन, मन और धन से लगातार सहयोग कर रहे हैं तथा विभिन्न आयोजनों एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा आगे भी नई ऊर्जा, जोश और समर्पण के साथ कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।