Friday, 24 April 2026

सफाई सेवा मैराथन 2026 में CSI श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करने पर मानसरोवर जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद धाकड़ का भव्य स्वागत


सफाई सेवा मैराथन 2026 में CSI श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करने पर मानसरोवर जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद धाकड़ का भव्य स्वागत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में आयोजित सफाई सेवा मैराथन 2026 में CSI श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानसरोवर जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद धाकड़ का शुक्रवार को मानसरोवर जोन कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मानसरोवर जोन के समस्त स्वास्थ्य निरीक्षकों, स्वास्थ्य जमादारों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

गौरतलब है कि नगर निगम जयपुर द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित सफाई सेवा मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता कर्मियों को हाल ही में नगर निगम मुख्यालय में सम्मानित किया गया था। इसमें मानसरोवर जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद धाकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जोन में खुशी का माहौल है।

स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने ताराचंद धाकड़ को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए उनका और मानसरोवर जोन का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि ताराचंद धाकड़ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिली है।

इस मौके पर वीरेंद्र कुमार (CSI), शायर सिंह (मानसरोवर गैराज टाइमकीपर), रवि ट्रेवल्स जोन इंचार्ज रविंद्र चौधरी, रिंकू यादव, दिलीप कुमार सहित कई कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सफाई सेवा मैराथन 2026 की सफलता को मानसरोवर जोन की टीमवर्क और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आगे भी जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इसी तरह एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

    Previous
    Next

    Related Posts