



अजमेर। श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति, बलदेव नगर पंचशील, अजमेर की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर एडवोकेट की अध्यक्षता में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं को मजबूत करने और धार्मिक गतिविधियों के सुचारु संचालन पर भी चर्चा की गई।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसेवक भोमराज गुर्जर एडवोकेट को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कमल चौहान, अनिल मीणा, रेखा ओझा, सुनीता टांक और कनक यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सचिव पद पर दौलत राम वर्मा को नियुक्त किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज ओझा को दी गई। सह सचिव पद पर डॉ. मदन लाल मीणा तथा अंकेक्षक के रूप में मदन लाल बुनकर को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेम जैन, शक्ति प्रताप सिंह, मुन्ना लाल गौड़, एम.एम. चांदवानी, मनीष सोनी, मनोज बिस्सा, अक्षयराज सिंह, हरि सिंह यादव, वेदप्रकाश, बीना टांक, अशोक हलवाई और जितेंद्र मोयल को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों के विस्तार तथा समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर में सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा।
