Friday, 24 April 2026

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर में रमेश गुप्ता का भव्य स्वागत, व्यापारी संगठनों ने दी शुभकामनाएं


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर में रमेश गुप्ता का भव्य स्वागत, व्यापारी संगठनों ने दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

इंदौर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की हाल ही में नई दिल्ली के होटल बेला ला मोंडे में आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) में इंदौर निवासी रमेश गुप्ता को लगातार तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इस उपलब्धि पर इंदौर लौटने पर विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

इंदौर के जंजीरवाला चौराहा स्थित एक हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में शहर के कई प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समारोह में सियागंज एसोसिएशन से कार्यकारी अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, अनाज तिलहन व्यापारी संगठन से विजय लाला, वरुण मंगल, पोलोग्राउंड एसोसिएशन से धीरेन्द्र पटेल और विनय कालानी, मावा एसोसिएशन से कैलाश खंडेलवाल सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा CAIT से ट्रस्ट चेयरमैन धर्मेंद्र खंडेलवाल, कटारिया जी, इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी तथा एफएमसीजी से प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश तिवारी मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने रमेश गुप्ता का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बाद अपने संबोधन में रमेश गुप्ता ने कहा कि वे सदैव व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक व्यापारियों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और जब भी व्यापारियों को आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में विपिन गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रमेश गुप्ता के इंदौर पहुंचते ही खंडेलवाल समाज के व्यापारियों ने भी उनका सम्मान किया। रेसीडेंसी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में कबूली चना निर्यात संघ से बृजेश खंडेलवाल, दाल मिल एसोसिएशन से दिनेश कूलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सुनील खंडेलवाल, सीए एसोसिएशन से सीए सुनील खंडेलवाल, सीए शुभम खंडेलवाल, सीए एस.के. खंडेलवाल, डॉ. झकोठिया और डॉ. एम.के. जैन सहित अनेक लोगों ने सम्मान किया।

AGM की वार्षिक बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से बी.सी. भरतिया को अध्यक्ष पद पर चुना। वहीं प्रवीण खंडेलवाल को सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रकाश बैद (तिनसुकिया, असम), चंपालाल बोथरा (सूरत), शंकर ठक्कर (मुंबई), संजय पटवारी (झांसी), भूपेंद्र जैन (ग्वालियर), सीमा सेठी (जयपुर) और नवनीत गोयल (भोपाल) सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।

अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने भी रमेश गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि CAIT के सभी पदाधिकारी और सदस्य व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से कार्य करें, ताकि व्यापार जगत नई ऊंचाइयों को छू सके और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

    Previous
    Next

    Related Posts