Thursday, 23 April 2026

आईपीएल के लिए जयपुर स्टेडियम में ‘किले’ जैसा भव्य प्रवेश द्वार तैयार, खिलाड़ियों और VVIP को मिलेगा रॉयल एहसास


आईपीएल के लिए जयपुर स्टेडियम में ‘किले’ जैसा भव्य प्रवेश द्वार तैयार, खिलाड़ियों और VVIP को मिलेगा रॉयल एहसास

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। आईपीएल मैचों के मुकाबलों को लेकर जयपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मैच देखने आने वाले दर्शकों, खिलाड़ियों और वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों और वीवीआईपी लोगों की एंट्री के लिए ‘किले’ जैसा भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस शाही लुक वाले प्रवेश द्वार को देखकर लोगों में चर्चा है कि यह थोटा कन्वेंशन सेंटर के प्रवेश द्वार की तर्ज पर तैयार किया गया है।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने इस बात से साफ इनकार किया है। राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने कहा कि यह किसी की कॉपी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एक किले के प्रवेश द्वार का लुक देने की कोशिश की गई है ताकि राजस्थान की शाही संस्कृति और विरासत को दर्शाया जा सके।

स्टेडियम के भीतर खिलाड़ियों की सुविधा और खास अनुभव के लिए दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए अलग-अलग एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के लिए बनाए गए एंट्री पॉइंट पर टीम के स्टार खिलाड़ियों के बड़े-बड़े फोटो लगाए गए हैं, जिससे टीम का माहौल और उत्साह बढ़े। वहीं, दूसरे ड्रेसिंग रूम के एंट्री पॉइंट पर मैच के अनुसार आने वाली विरोधी टीमों के खिलाड़ियों के फोटो लगाए जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन का कहना है कि इस नई थीम और सजावट से स्टेडियम में आने वाले वीवीआईपी मेहमानों और खिलाड़ियों को अलग ही रॉयल फील मिलेगा। जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और राजसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह डिजाइन तैयार किया गया है।

आईपीएल मैचों के दौरान जयपुर का माहौल पहले से ही क्रिकेटमय रहता है, लेकिन इस बार स्टेडियम में की गई विशेष सजावट और शाही स्वागत व्यवस्था क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को और बढ़ाने वाली है। राजस्थान रॉयल्स के फैंस को उम्मीद है कि टीम मैदान पर भी इसी ‘रॉयल’ अंदाज में प्रदर्शन करेगी।

Previous
Next

Related Posts