Wednesday, 22 April 2026

जयपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं


जयपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब जयपुर जिले के स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। नई समय-सारिणी 27 अप्रैल 2026 से लागू होगी। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार यह निर्णय तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया है।

इस संबंध में जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर ने चेतावनी दी कि यदि कोई स्कूल या संस्था इन आदेशों की अवहेलना करती है, तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्कूलों में समय परिवर्तन की निगरानी भी की जाएगी।

गौरतलब है कि राजस्थान में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts