Saturday, 29 August 2026

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव के लिए वोटिंग जारी, रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने डाला पहला वोट, पहली बार महिला वकीलों को 30% आरक्षण


बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव के लिए वोटिंग जारी, रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने डाला पहला वोट, पहली बार महिला वकीलों को 30% आरक्षण

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रदेश की सबसे बड़ी वकीलों की संस्था बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के चुनाव आज आयोजित हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर मतदान करीब 50 मिनट की देरी से शुरू हुआ, जहां 94 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की।

करीब तीन साल की देरी के बाद और आठ वर्षों के अंतराल पर हो रहे इन चुनावों में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेशभर में कुल 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और लगभग 84,247 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इससे पहले बार काउंसिल के चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे।

इस बार के चुनाव कई मायनों में खास हैं, क्योंकि पहली बार महिला अधिवक्ताओं को आरक्षण दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति की निगरानी में हो रहे इन चुनावों में 23 में से 5 पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित हैं, जबकि दो अतिरिक्त पदों पर महिला अधिवक्ताओं को सह-नामित किया जाएगा। इस प्रकार 25 सदस्यीय परिषद में पहली बार 7 महिला सदस्य शामिल होंगी। इसी कारण इस बार 57 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी हैं। मतदान के बाद सभी मतपेटियां संबंधित जिला न्यायाधीशों के पास जमा करवाई जाएंगी और अगले दिन पुलिस सुरक्षा के साथ जोधपुर भेजी जाएंगी। मतगणना 29 अप्रैल से शुरू होगी। यह चुनाव न केवल संगठनात्मक नेतृत्व तय करेगा, बल्कि वकीलों के प्रतिनिधित्व में लैंगिक संतुलन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts