Monday, 20 April 2026

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण,स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा कारणों से पीएम का दौरा स्थगित, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश


पचपदरा रिफाइनरी  में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण,स्थिति नियंत्रण में, सुरक्षा कारणों से पीएम का दौरा स्थगित, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बालोतरा के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी लिमिटेडमें आग लगने की घटना को प्रशासन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अधिकारियों ने तत्काल रिफाइनरी प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग पर काबू पा लिया गया है।

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। साथ ही, घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पचपदरा रिफाइनरी प्रदेशवासियों की उम्मीदों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसका उद्घाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस घटना के बावजूद परियोजना की तैयारियों को लेकर प्रशासन और प्रबंधन सतर्क है तथा सभी सुरक्षा मानकों का पुनः मूल्यांकन किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts