Monday, 20 April 2026

KKR vs RR IPL 2026: रिंकू सिंह की फिनिशिंग से KKR की रोमांचक जीत, 76 रन की साझेदारी ने पलटा मैच


KKR vs RR IPL 2026: रिंकू सिंह की फिनिशिंग से KKR की रोमांचक जीत, 76 रन की साझेदारी ने पलटा मैच

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार पारियों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 156 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर को सीजन की पहली जीत मिली।

एक समय केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 85 रन था और टीम मुश्किल में दिख रही थी। ऐसे में रिंकू और अनुकूल ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 76 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाबाद रहे, जबकि अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में 29 रन की उपयोगी पारी खेली।

इससे पहले राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। वैभव और जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बाद में केकेआर के स्पिनर्स ने मैच पर पकड़ बना ली। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर केकेआर को दबाव में डाला, लेकिन अंत में रिंकू-अनुकूल की साझेदारी भारी पड़ी। इस जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि मुंबई इंडियंस 10वें स्थान पर खिसक गई।

    Previous
    Next

    Related Posts