Sunday, 19 April 2026

जयपुर रेलवे मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गौरव गौड़ बने ADRM (ऑपरेशन), गुलाब चंद गुप्ता स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त


जयपुर रेलवे मंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गौरव गौड़ बने ADRM (ऑपरेशन), गुलाब चंद गुप्ता स्टेशन डायरेक्टर नियुक्त

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर रेलवे मंडल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए ट्रैफिक सर्विस के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (SAG) अधिकारी गौरव गौड़ को एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर (ऑपरेशन) के पद पर तैनात किया गया है। वर्ष 2005 बैच के अधिकारी गौड़ इससे पहले ADRM (इंफ्रास्ट्रक्चर) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब उन्हें ऑपरेशन का चार्ज सौंपा गया है।

गौरव गौड़ को रेलवे ट्रैफिक सर्विस के अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है, जिन्होंने ऑपरेटिंग और कमर्शियल दोनों क्षेत्रों में काम किया है। ऐसे में उनकी नई भूमिका से ट्रेन संचालन और राजस्व प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे मंडल की कार्यप्रणाली और दक्षता में सुधार हो सकता है।

इसी क्रम में अशफाक हुसैन अंसारी को जयपुर मंडल में ADRM (इंफ्रास्ट्रक्चर) नियुक्त किया गया है। वे अब रेलवे से जुड़े निर्माण कार्यों, तकनीकी परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 2011 बैच के अधिकारी गुलाब चंद गुप्ता को जयपुर जंक्शन का स्टेशन डायरेक्टर बनाया गया है। गुप्ता इससे पहले साउथ ईस्टर्न रेलवे में डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (CCM) के पद पर कार्यरत थे।

गौरतलब है कि गुलाब चंद गुप्ता का जयपुर में पूर्व अनुभव इस नियुक्ति में महत्वपूर्ण रहा है। वे पहले यहां AOM, DOM, स्टेशन डायरेक्टर, डिप्टी CSO और डिप्टी COM (मूवमेंट) जैसे प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं। ट्रेन संचालन और स्टेशन प्रबंधन की उनकी गहरी समझ से जयपुर जंक्शन पर व्यवस्थाओं में और सुधार होने की संभावना है। इस प्रशासनिक फेरबदल को रेलवे के संचालन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts