Saturday, 29 August 2026

ACB कार्रवाई के बाद SDM काजल मीणा निलंबित, 60 हजार की रिश्वत मामले में सरकार का सख्त कदम


ACB कार्रवाई के बाद SDM काजल मीणा निलंबित, 60 हजार की रिश्वत मामले में सरकार का सख्त कदम

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए काजल मीणा को निलंबित कर दिया है। काजल मीणा करौली जिले के नादौती में उपखंड अधिकारी (SDM) के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा 16 अप्रैल को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निलंबन Rajasthan Civil Services (Classification, Control and Appeal) Rules, 1958 के तहत किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन गिरफ्तारी की तारीख 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान काजल मीणा का मुख्यालय कार्मिक विभाग, जयपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और उन्हें नियमानुसार भत्ते दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के तहत उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा था, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया। इस प्रकरण ने प्रशासनिक महकमे में भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा संदेश देने का काम किया है।

Previous
Next

Related Posts