Saturday, 18 April 2026

सफाई सेवा मैराथन-2026: मानसरोवर स्थित वार्ड 49 की पत्रकार कॉलोनी में विशेष अभियान, तिकोना पार्क हुआ साफ


सफाई सेवा मैराथन-2026: मानसरोवर स्थित वार्ड 49 की पत्रकार कॉलोनी में विशेष अभियान, तिकोना पार्क हुआ साफ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ अभियान के तहत शनिवार को मानसरोवर स्थित वार्ड नंबर 49 स्थित पत्रकार कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक तारा चंद धाकड़ और जमादार दिलीप मीणा ने किया।

जयपुर नगर निगम के सफाई सेवा मैराथन अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया। टीम ने खासतौर पर तिकोना पार्क को साफ-सुथरा बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, जहां लंबे समय से जमा कचरे को हटाकर बाहर भेजा गया। इसके अलावा मुख्य सड़कों पर महीनों से जमा गंदगी को भी हटाया गया, जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखा गया।

इस विशेष अभियान में सफाई कर्मी रिंकू यादव, रामलाल, राकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सफाई कार्य के बाद कॉलोनी में स्वच्छता का सकारात्मक प्रभाव नजर आया और स्थानीय निवासियों ने भी राहत महसूस की।

इस अभियान की पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा और पीआईबी से सेवानिवृत्त निदेशक जय गोपाल ने सराहना की। उन्होंने नगर निगम की पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की अपेक्षा जताई और सहयोग का आश्वासन दिया।

Previous
Next

Related Posts