



जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में सीवरेज में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कांवटिया,पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास औरशहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और जहां मृतक मजदूरों के परिजनों से मुलाकातकी।
घटना के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर सीवरेज लाइन में काम करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं एक बार फिर सुरक्षा मानकों और ठेकेदारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और सुनील शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद हैं। दोनों नेता अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और घटना को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारी तय करते हुए परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की हैं।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह मामला तूल पकड़ सकता है, क्योंकि सीवरेज जैसे खतरनाक कार्यों में सुरक्षा उपकरणों की कमी और लापरवाही लंबे समय से चिंता का विषय रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यों में उचित गैस मॉनिटरिंग और सुरक्षा किट का उपयोग अनिवार्य होना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई।