Friday, 17 April 2026

जयपुर में हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, 20 हुक्के जब्त, 17 पर केस


जयपुर में हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, 20 हुक्के जब्त, 17 पर केस

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में रेस्टोरेंट और क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट की सीएसटी (क्राइम स्पेशल टीम) ने मानसरोवर और श्याम नगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इन इलाकों में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर मानसरोवर क्षेत्र में स्थित “हॉट हाउस ट्रीट कैफे” पर दबिश दी गई, जहां हुक्का बार चलाने वाले शिप्रापथ निवासी प्रकाश वासवानी को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 20 हुक्के और संबंधित सामग्री जब्त की। इसके अलावा हुक्का पीते हुए पाए गए 17 लोगों के खिलाफ भी कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान युवाओं में बढ़ते हुक्का सेवन और इससे जुड़े स्वास्थ्य व कानून संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts